दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज का मामला सामने आने के बाद सरकार की चिंता और बढ़ गई है। मजहबी जलसे में मध्य प्रदेश से भी 107 लोग गए थे। इनमें पुराने भोपाल के 36 लोग भी शामिल थे। सभी 36 लोगों को दिल्ली में क्वारैंटाइन हैं। जानकारी के अनुसार, 5 से 14 मार्च के बीच मुस्लिम धर्म का प्रचार करने के लिए 63 विदेशी अलग-अलग जमातों में भोपाल आए थे। ये लोग विभिन्न मस्जिदों में रुके। 63 विदेशियों के अलावा 189 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। इनमें से 65 को हज हाउस के अलावा निजामुद्दीन कॉलोनी, ऐशबाग और बाग फरहत अफजा क्षेत्र की मस्जिदों मे क्वारैंटाइन किया गया। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है।
भोपाल: विदेशी जमातों से संक्रमण फैलने का डर
• Ms. Tasneem Khan